Home Chhattisgarh news रेलवे ने फिर 6 ट्रेनें की रद्द, कुछ बदले रूट से, कुछ समय से चलेंगी

रेलवे ने फिर 6 ट्रेनें की रद्द, कुछ बदले रूट से, कुछ समय से चलेंगी

0
रेलवे ने फिर 6 ट्रेनें की रद्द, कुछ बदले रूट से, कुछ समय से चलेंगी

रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों को झटका देते हुए 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा जबकि कुछ निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। रेलवे के अनुसार, सिलयारी-मांढर खंड के रेलवे ब्रिज नंबर 403 पर स्लैब बदले जाने और दाधापारा-बिलासपुर खंड में गर्डर लांचिंग कार्य के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है, जिससे यह बदलाव जरूरी हो गया है।

सावन में यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन सुविधा

सावन के पवित्र माह में बाबा धाम (बाबाधाम, देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने गोंदिया और मधुपुर के बीच श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गाड़ी संख्या 08855/08856 के तहत 16 फेरे लगाएगी।

08855 गोंदिया-मधुपुर स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार और सोमवार को 11 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक गोंदिया से दोपहर 12:30 बजे चलेगी और रायपुर में 2:40 बजे 5 मिनट के लिए रुकेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

08856 मधुपुर-गोंदिया स्पेशल ट्रेन हर शनिवार और मंगलवार को 12 जुलाई से 5 अगस्त तक दोपहर 2:30 बजे मधुपुर से चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:55 बजे रायपुर पहुंचेगी, फिर शाम 5 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे जिनमें 2 एसएलआरडी, 6 जनरल, 7 स्लीपर, 1 एसी-3, 2 एसी-3 सह एसी-2 शामिल हैं।

29 जून को रद्द रहने वाली ट्रेनें

1. 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर

2. 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर

3. 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू

4. 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू

5. 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू

6. 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू

28 जून को देरी से चलने वाली ट्रेनें

18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस – 4 घंटे की देरी

12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस – 3 घंटे 30 मिनट की देरी

12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस – 3 घंटे 30 मिनट की देरी

12860 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस – 3 घंटे की देरी

15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस – 1 घंटे की देरी

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें (28 जून)

15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस – अब यह ट्रेन गोंदिया, नैनपुर, जबलपुर, कटनी होकर छपरा जाएगी।

15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस – इसका मार्ग भी बदला गया है, यह नैनपुर, जबलपुर, कटनी होकर बरौनी पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।