Home Chhattisgarh news Birgaon news उरला थाना क्षेत्र में गंजा सेवन सामग्री मिलने पर तीन पान दुकानें सील

उरला थाना क्षेत्र में गंजा सेवन सामग्री मिलने पर तीन पान दुकानें सील

0
उरला थाना क्षेत्र में गंजा सेवन सामग्री मिलने पर तीन पान दुकानें सील

दिनांक 19 जून, गुरुवार को थाना उरला क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना उरला पुलिस एवं नगर निगम बिरगांव की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के संदिग्ध पान दुकानों, ढेलों व गुमटियों की जांच की। जांच के दौरान तीन दुकानों में गांजा पीने में उपयोग किए जाने वाले गोगो (अवांछित सामग्री) पाए गए। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों को सील कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

सील की गई दुकानों में शामिल हैं:

1. काका पान पैलेस, सरोरा

2. साहू पान सेंटर, सरोरा

3. गायत्री पान मसाला, उरला

पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में नशे के अवैध व्यापार को रोका जा सके।