Home Chhattisgarh news कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025: छत्तीसगढ़ की जूही व्यास ने रेड कार्पेट पर जलवायु परिवर्तन का दिया संदेश

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025: छत्तीसगढ़ की जूही व्यास ने रेड कार्पेट पर जलवायु परिवर्तन का दिया संदेश

0
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025: छत्तीसगढ़ की जूही व्यास ने रेड कार्पेट पर जलवायु परिवर्तन का दिया संदेश

फ्रांस में आयोजित प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में इस बार फैशन और सिनेमा की भव्यता के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी देखने को मिला। इस मंच पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली जूही व्यास ने अपने अनोखे अंदाज़ और उद्देश्यपूर्ण पहनावे से सबका ध्यान खींचा।

जूही ने न सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि ग्रीनपीस इंडिया के साथ मिलकर चलाए जा रहे “वॉयस ऑफ द प्लैनेट” अभियान को भी वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया। उनकी राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा भी इस मौके पर उनके साथ मौजूद रहीं। इस अभियान के ज़रिए जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असमानता जैसे मुद्दों को दुनिया के सामने प्रमुखता से रखा गया।

जूही द्वारा पहना गया गाउन भी चर्चा का विषय बना रहा। यह परिधान वियतनाम के एक प्रसिद्ध डिज़ाइनर द्वारा तैयार किया गया था और केवल फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि एक प्रतीकात्मक संदेश भी था। लाल रंगों और अंगारों जैसी बनावट वाला यह गाउन जलते हुए ग्रह, बढ़ते तापमान और गर्मी की गंभीर समस्याओं को दर्शाता है। यह परिधान पर्यावरण प्रदूषण फैलाने वालों को कठघरे में खड़ा करता है और उनसे जवाबदेही की मांग करता है।

जूही व्यास की इस पहल ने न सिर्फ ग्लैमर की दुनिया में एक नई सोच का संचार किया, बल्कि यह भी दिखाया कि फैशन का उपयोग सामाजिक और वैश्विक मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कैसे किया जा सकता है।