Home Chhattisgarh news Birgaon news छत्तीसगढ़ की भुमिका देवांगन ने 95.8% अंक प्राप्त कर टॉप 10 में बनाई जगह, चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना

छत्तीसगढ़ की भुमिका देवांगन ने 95.8% अंक प्राप्त कर टॉप 10 में बनाई जगह, चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना

0
छत्तीसगढ़ की भुमिका देवांगन ने 95.8% अंक प्राप्त कर टॉप 10 में बनाई जगह, चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में रायपुर के बीरगांव क्षेत्र की छात्रा भुमिका देवांगन ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान बनाया है। भुमिका ने अपनी स्कूली शिक्षा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फाफाडीह से पूरी की है। इसके साथ ही उन्होंने कॉमर्स विषय की तैयारी बीरगांव स्थित कृष्णा कोचिंग क्लासेस से की, जहां उन्हें बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

भुमिका ने पिता को पहले ही खो दिया था और उनकी परवरिश अकेले उनकी मां ने की है। अपनी सफलता पर भावुक भुमिका ने कहा कि उनकी मां ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। भुमिका का सपना है कि वह भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनें और इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

पढ़ाई की रणनीति के बारे में बताते हुए भुमिका ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया सबसे बड़ा व्याकुलता का कारण बनते हैं, इसलिए उन्होंने इससे दूरी बनाकर पढ़ाई पर फोकस बनाए रखा। उन्होंने यह भी कहा कि निरंतर पढ़ाई और नियमित अभ्यास सफलता की कुंजी है।

भुमिका की मां ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भुमिका शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखती थी। उसकी मेहनत ने आज रंग लाया है और वह भविष्य में भी उसे हर संभव सहयोग देती रहेंगी।

भुमिका की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे बीरगांव और उनके स्कूल के लिए गर्व का विषय बन गई है।