Home India news मेडिकल स्टोर में औचक छापा, दवाइयों की अनियमितताओं का खुलासा

मेडिकल स्टोर में औचक छापा, दवाइयों की अनियमितताओं का खुलासा

0
मेडिकल स्टोर में औचक छापा, दवाइयों की अनियमितताओं का खुलासा

नगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को एक मेडिकल स्टोर पर पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर के निर्देश और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में की गई।

खुशी मेडिकल पर हुई इस जांच में नशीली, मन: प्रभावी और स्वापक औषधियों की बिक्री में गड़बड़ियां पाई गईं। औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ध्रुव और सतीश सोनी के साथ पुलिस विभाग की टीम ने मिलकर जांच की और मौके पर मिले तथ्यों की जानकारी उच्च अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी।

प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों का मकसद नशीली दवाओं के अवैध उपयोग और व्यापार पर रोक लगाना है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चल रही इस मुहिम से समाज को नशे से मुक्त बनाने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस का मानना है कि ऐसे कदम क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायक होंगे।