Home Chhattisgarh news Bilaspur news PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: मृत व्यक्ति को बनाया लाभार्थी, सचिव समेत तीन पर केस दर्ज

PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: मृत व्यक्ति को बनाया लाभार्थी, सचिव समेत तीन पर केस दर्ज

0
PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: मृत व्यक्ति को बनाया लाभार्थी, सचिव समेत तीन पर केस दर्ज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सामने आया मामला
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गंभीर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। तखतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बांधा में एक मृत व्यक्ति को लाभार्थी दिखाकर योजना की राशि हड़प ली गई। इस मामले में ग्राम सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र पर केस दर्ज किया गया है।

छह लाख से अधिक की धोखाधड़ी
जांच में पता चला है कि इन तीनों ने मिलकर करीब 6.7 लाख रुपये की हेराफेरी की है। हितग्राहियों की जगह गांव के अन्य लोगों के बैंक खाते और आधार नंबर दर्ज कर योजना की राशि गलत तरीके से ट्रांसफर कराई गई।

जांच में खुली पोल
जिला पंचायत सीईओ की पहल पर जब जांच कराई गई, तो मामले की गंभीरता उजागर हुई। इसके बाद जनपद पंचायत के विकास विस्तार अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में ग्राम पंचायत के आवास मित्र राजेश सोनवानी, सचिव दिलीप पात्रे और पूर्व रोजगार सहायक रितेश श्रीवास को नामजद किया गया है।

अपात्रों को बनाया गया लाभार्थी
पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया कि आरोपियों ने अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभार्थी बनाकर फर्जी नामों से खाते और आधार नंबर डालकर राशि निकाल ली। यही नहीं, मृत व्यक्तियों के नाम से भी भुगतान कराया गया, जो योजना की गाइडलाइन का सीधा उल्लंघन है।

मध्य प्रदेश में भी हुआ था ऐसा घोटाला
कुछ समय पहले ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश से भी सामने आया था, जहां पीएम आवास योजना के नाम पर एक ठग ने 82 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी का नाम जतीन भाई मानिया था, जो गुजरात के भावनगर का रहने वाला है। उसने कई फर्जी नामों जैसे दीपक तुरकर, नीरज पटेल, संदीप पटेल आदि का इस्तेमाल किया। बाद में उसे गुजरात से गिरफ्तार किया गया, जहां वह नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

आरोपी केवल 12वीं तक पढ़ा
पुलिस के अनुसार, जतीन केवल 12वीं पास है लेकिन उसने कई लोगों को धोखा देकर बड़ी रकम हड़प ली। उसके खिलाफ कई FIR दर्ज हैं और पुलिस अब उसकी अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है।