Home Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में 21 जून को ‘योग संगम-हरित योग’ थीम पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राज्यभर में होंगे विशेष आयोजन

छत्तीसगढ़ में 21 जून को ‘योग संगम-हरित योग’ थीम पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राज्यभर में होंगे विशेष आयोजन

0
छत्तीसगढ़ में 21 जून को ‘योग संगम-हरित योग’ थीम पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राज्यभर में होंगे विशेष आयोजन

छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष योग दिवस “योग संगम-हरित योग” थीम पर मनाया जाएगा। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास में भाग लेंगे, जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायकगण योग दिवस के कार्यक्रमों में मुख्य अथिति के रूप में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में योग कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

इसके अलावा बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में दयालदास बघेल, नारायणपुर में केदार कश्यप, कोरबा में लखनलाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर में श्यामबिहारी जायसवाल, रायगढ़ में ओ.पी. चौधरी, गरियाबंद में टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद विजय बघेल और खैरागढ़ में संतोष पांडेय मुख्य अतिथि होंगे।

अन्य जिलों में भी सांसद व विधायक इस मौके पर भाग लेंगे, जैसे सरगुजा में चिंतामणि महाराज, महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी, जांजगीर-चांपा में कमलेश जांगड़े, सुकमा में महेश कश्यप, कांकेर में भोजराज नाग, सक्ती में देवेंद्र प्रताप सिंह, बिलासपुर में अमर अग्रवाल, बीजापुर में आशाराम नेताम, धमतरी में अजय चंद्राकर, बस्तर में किरण सिंह देव, कोरिया में भैयालाल राजवाड़े, सूरजपुर में रेणुका सिंह, मोहला-मानपुर में गुरु खुशवंत साहेब, दंतेवाड़ा में चैतराम अटामी, बालोद में ललित चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रणव कुमार मरपच्ची और कोण्डागांव में नीलकंठ टेकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

राज्य सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के जरिए नागरिकों को योग से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।