Home Chhattisgarh news Balod news छत्तीसगढ़ में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले पशुधन विकास विभाग के कर्मचारियों का राज्यस्तरीय सम्मेलन, चंद्रशेखर सिंह राजपूत बने प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले पशुधन विकास विभाग के कर्मचारियों का राज्यस्तरीय सम्मेलन, चंद्रशेखर सिंह राजपूत बने प्रदेश अध्यक्ष

0
छत्तीसगढ़ में कार्य आधारित मानदेय पर कार्य करने वाले पशुधन विकास विभाग के कर्मचारियों का राज्यस्तरीय सम्मेलन, चंद्रशेखर सिंह राजपूत बने प्रदेश अध्यक्ष

बालोद जिले के जामडी पाटेश्वर कौशल्या धाम में हाल ही में छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों, गौसेवक, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं और मैत्री संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से लगभग 1000 कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गोधाम योजना लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और गौ सेवा आयोग को धन्यवाद देना तथा प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन करना था। गोधाम योजना के माध्यम से गौ माता की सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए संघ को इस योजना में प्राथमिकता दी गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री विशेषण पटेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग, रायपुर उपस्थित थे। अध्यक्षता श्री जगदीश देशमुख, प्रदेश अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पुरुषोत्तम राजपूत (मानस में मर्मज्ञ बेलमांड), श्री शंभू नाथ चक्रवर्ती (प्रदेश अध्यक्ष, माटी कला आयोग) और डॉ. डी.के. सिहारे (उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, बालोद) उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानी राम यादव और राधेश्याम साहू ने किया।   

सम्मेलन की शुरुआत गौ माता की पूजा से हुई, साथ ही पाटेश्वर धाम के संचालक एवं छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के संरक्षक संत श्री बालक दास महाराज जी के गुरु दिल्ली वाले महा त्यागी मचान वाले बाबा जी और स्वर्गीय विनोद देवांगन जी को श्रद्धांजलि देकर मौन धारण किया गया।

मुख्य अतिथि श्री पटेल ने कहा कि गोधाम योजना से गौ माता की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उच्च मार्गों पर गोधाम के निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षित गौसेवक, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता और मैत्री संघ को इस योजना में प्राथमिकता देने की बात कही और छत्तीसगढ़ सरकार को योजना लाने के लिए धन्यवाद दिया।

विशिष्ट अतिथि श्री पुरुषोत्तम राजपूत ने कहा कि गौ माता में 33 देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए हमें गौ माता की सेवा करनी चाहिए। डॉ. सिहारे ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि वे गोधाम योजना में किए गए कार्यों के लिए सराहनीय हैं।

सम्मेलन में उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पहार और प्रतीक चिन्हों के माध्यम से सम्मान किया गया। विशेष रूप से गोधाम योजना के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले चंद्रशेखर राजपूत, पुष्पकांत शर्मा और धर्मेश साहू ने अतिथियों का सम्मान किया। 

इस अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से श्री चंद्रशेखर सिंह राजपूत (तिल्दा ब्लॉक, रायपुर) को संघ का नया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चंद्रशेखर सिंह राजपूत पिछले 20 वर्षों से तिल्दा और आसपास के 15-20 गांवों में गौ सेवा और कृत्रिम गर्भाधान कार्य में सक्रिय हैं। वे घायल गौमाताओं का निस्वार्थ उपचार भी करते आए हैं।

निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत का स्वागत गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषण पटेल जी ने त