Home Chhattisgarh news Birgaon news 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में शामिल हुई कृति यादव, बिरगांव पार्षदों ने उरला थाने में सम्मानित कर दी बधाई

12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में शामिल हुई कृति यादव, बिरगांव पार्षदों ने उरला थाने में सम्मानित कर दी बधाई

0
12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में शामिल हुई कृति यादव, बिरगांव पार्षदों ने उरला थाने में सम्मानित कर दी बधाई

रायपुर/बिरगांव छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कृति यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 9वीं रैंक हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

कृति यादव को बिरगांव नगर निगम के पार्षद पुत्र राजू सिन्हा, पार्षद खेमलाल साहू एवं पार्षद दिकेंद्र सिन्हा ने बधाई दी। इस अवसर पर उरला थाना में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कृति को सम्मानित किया गया। उरला थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर ने कृति को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सभी जनप्रतिनिधियों ने कृति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत करती रहे और अपने माता-पिता, क्षेत्र तथा प्रदेश का नाम रोशन करती रहे। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की उपलब्धियां बेटियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और समाज को नई दिशा देती हैं।

कृति की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से हर मंज़िल पाई जा सकती है। क्षेत्रवासियों ने भी कृति को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।