Home Chhattisgarh news दुर्ग: कुएं में मिले दो रहस्यमयी शव, एक बच्चा – दूसरा शव निकालने की कोशिश जारी

दुर्ग: कुएं में मिले दो रहस्यमयी शव, एक बच्चा – दूसरा शव निकालने की कोशिश जारी

0
दुर्ग: कुएं में मिले दो रहस्यमयी शव, एक बच्चा – दूसरा शव निकालने की कोशिश जारी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया (कुरूद डीह) गांव में एक सार्वजनिक कुएं में दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

कुएं से अब तक एक शव को बाहर निकाला जा चुका है, जो एक बच्चे का है। यह शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला। वहीं, दूसरा शव अभी भी कुएं में है, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम प्रयास कर रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि दूसरा शव महिला का है या पुरुष का।

पुलिस के अनुसार, दोनों शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल यह मामला हत्या है या आत्महत्या, इस पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।