Home Chhattisgarh news तुर्की में चमका छत्तीसगढ़ का नाम, टिकेश्वरी साहू ने वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

तुर्की में चमका छत्तीसगढ़ का नाम, टिकेश्वरी साहू ने वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

0
तुर्की में चमका छत्तीसगढ़ का नाम, टिकेश्वरी साहू ने वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी टिकेश्वरी साहू ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने टर्की के अंटालिया शहर में आयोजित वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया।

भारतीय महिला टीम की ओर से टिकेश्वरी साहू और अरुणाचल प्रदेश की पनि मंजू ज़ोराम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-4 मुकाबलों में जगह बनाई और अंकों के आधार पर कांस्य पदक हासिल किया।

राज्य की अकेली प्रतिनिधि बनीं टिकेश्वरी

इस प्रतियोगिता में कुल 13 भारतीय खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें छत्तीसगढ़ से अकेली टिकेश्वरी साहू टीम का हिस्सा थीं। इससे पहले, व्यक्तिगत वर्ग में उन्होंने 9वां स्थान प्राप्त किया था।

आर्थिक संघर्ष के बावजूद हौसला कायम

टिकेश्वरी एक मजदूर मां की बेटी हैं, जिनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्हें टर्की जाने के लिए आर्थिक सहायता गोदावरी इस्पात के अभिषेक अग्रवाल से मिली। इसके अलावा दंतेवाड़ा कलेक्टर और गुजराती शिक्षण संघ ने भी उनके यात्रा व्यय की जिम्मेदारी ली।

उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ यूथाई संघ समेत कई संगठनों और खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। टिकेश्वरी का यह पदक न केवल राज्य के लिए गौरव की बात है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी है।