Home Accident news हाईवे पर रोशनी की कमी बनी हादसों की वजह, बेजुबान जानवर की मौत के बाद बजरंग दल ने किया विरोध

हाईवे पर रोशनी की कमी बनी हादसों की वजह, बेजुबान जानवर की मौत के बाद बजरंग दल ने किया विरोध

0
हाईवे पर रोशनी की कमी बनी हादसों की वजह, बेजुबान जानवर की मौत के बाद बजरंग दल ने किया विरोध

रायपुर। रिंग रोड नंबर 2 स्थित संडौगरी नाले के पास शनिवार ( 28/07/25) रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक बेजुबान जानवर की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब हाईवे पर अंधेरा छाया हुआ था क्योंकि स्ट्रीट लाइटें बंद थीं।

“प्रशासन की अनदेखी बनी हादसों की वजह”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोशनी की कमी के चलते वाहन चालक को जानवर नहीं दिखा और हादसा हो गया। यही नहीं, इस इलाके में पहले भी कई बार ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम

इस घटना से नाराज बजरंग दल के बंजारी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने रात में ही सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मार्ग को कुछ समय के लिए जाम कर दिया।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोशनी की अनुपलब्धता से जान-माल का लगातार नुकसान हो रहा है और प्रशासन की यह लापरवाही बड़े सवाल खड़े करती है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

प्रशासन के प्रति आक्रोश 

बजरंग दल बंजारी प्रखंड ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।