Home Chhattisgarh news रायगढ़ में शिक्षक का वेतन रोकने पर हंगामा, रिश्वत मांगने का आरोप – डीईओ ने की जांच

रायगढ़ में शिक्षक का वेतन रोकने पर हंगामा, रिश्वत मांगने का आरोप – डीईओ ने की जांच

0
रायगढ़ में शिक्षक का वेतन रोकने पर हंगामा, रिश्वत मांगने का आरोप – डीईओ ने की जांच

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बरमकेला बीईओ कार्यालय में शिक्षक का वेतन रोकने और रिश्वत मांगने के आरोप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक शिक्षक ने आरोप लगाया कि वेतन जारी करने के बदले कार्यालय के संविदा लिपिक प्रमोद यादव ने उससे 1000 रुपये की मांग की, जो उसने फोन-पे के माध्यम से दिए। इसके बावजूद वेतन में कटौती कर दी गई।

शिक्षक संघ को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने डीईओ सारंगढ़ जे.आर. डहरिया से शिकायत की। शिकायत के आधार पर डहरिया स्वयं शनिवार को बरमकेला पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता शिक्षक और संबंधित लिपिक दोनों के बयान दर्ज किए।

शिक्षक संघ ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पहले बीईओ स्तर पर जांच कमेटी बनाई गई थी, लेकिन गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने खुद जांच का जिम्मा लिया।

हालांकि जांच के दौरान यह चर्चा भी सामने आई कि शिकायतकर्ता शिक्षक ने अपने पहले दिए बयान से कुछ बदलाव किया है। इस पर अधिकारियों ने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है। डीईओ डहरिया ने बताया कि जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।