Home Chhattisgarh news भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी सीएमओ श्रीनिवास द्विवेदी निलंबित, नगरीय प्रशासन विभाग की सख्त कार्रवाई

भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी सीएमओ श्रीनिवास द्विवेदी निलंबित, नगरीय प्रशासन विभाग की सख्त कार्रवाई

0
भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी सीएमओ श्रीनिवास द्विवेदी निलंबित, नगरीय प्रशासन विभाग की सख्त कार्रवाई

रायपुर:
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और उदासीन रवैया अपनाने पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। दुर्ग जिले के भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्रीनिवास द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय संयुक्त संचालक, दुर्ग कार्यालय से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि श्री द्विवेदी ने विभागीय जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई और अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं किया।

निलंबन की अवधि के दौरान श्री द्विवेदी का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग में निर्धारित किया गया है। नियमानुसार, उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते (subsistence allowance) का भुगतान किया जाएगा।

विभाग की इस कार्रवाई को कार्यप्रणाली में अनुशासन और उत्तरदायित्व स्थापित करने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।