Home Chhattisgarh news Bilaspur news बिलासपुर के स्पा सेंटर्स पर पुलिस की सख्ती: अनैतिक गतिविधियों की आशंका में 4 जगह छापेमारी, संचालकों को चेतावनी

बिलासपुर के स्पा सेंटर्स पर पुलिस की सख्ती: अनैतिक गतिविधियों की आशंका में 4 जगह छापेमारी, संचालकों को चेतावनी

0
बिलासपुर के स्पा सेंटर्स पर पुलिस की सख्ती: अनैतिक गतिविधियों की आशंका में 4 जगह छापेमारी, संचालकों को चेतावनी

बिलासपुर पुलिस ने शहर के चार स्पा सेंटर्स पर एक साथ छापा मारते हुए सघन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई रायपुर और दुर्ग में स्पा की आड़ में देह व्यापार के मामलों के सामने आने के बाद की गई। 29 जुलाई को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तारबाहर और सरकंडा थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर्स पर छापा मारकर दस्तावेजों की जांच की और कर्मचारियों से पूछताछ की।

इन स्पा सेंटर्स पर हुई कार्रवाई:
तारबाहर थाना क्षेत्र के द एलिमेंट स्पा (बंसीवाला बिल्डिंग), सनराइज स्पा (व्यापार विहार), खुशी स्पा (नारायण प्लाजा) और सरकंडा इलाके के ईवा स्पा में जांच की गई। पुलिस टीम ने सेंटरों के रजिस्टर, ग्राहक डिटेल्स और कर्मचारियों के पहचान-पत्रों की बारीकी से जांच की।

अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश

स्पा संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अगर किसी भी तरह की अवैध या संदिग्ध गतिविधि सामने आती है, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक ग्राहक और कर्मचारी की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना और उससे संबंधित दस्तावेज रखना अब अनिवाबिलासपुर-के-स्पा-सेंटर्सर्य कर दिया गया है।

कर्मचारियों को दी गई समझाइश

पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत कर कहा कि अगर कोई ग्राहक या व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि में लिप्त दिखे, तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। स्पा की आड़ में चल रही आपत्तिजनक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा यह कदम उठाया गया है।

लगातार मिल रही थी शिकायतें

पिछले कुछ समय से बिलासपुर में स्पा सेंटर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है और इनके संचालन पर सवाल भी उठने लगे थे। कई बार ऐसे सेंटर्स में अनैतिक कार्यों की शिकायतें मिल चुकी हैं। इसी को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यह एक बड़ी कार्रवाई की गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और अवैध धंधों पर अंकुश लगाया जा सके।