Home Chhattisgarh news रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, सुरक्षा के प्रतीक स्वरूप बांटे हेलमेट

रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, सुरक्षा के प्रतीक स्वरूप बांटे हेलमेट

0
रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, सुरक्षा के प्रतीक स्वरूप बांटे हेलमेट

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत न्यू राजेन्द्र नगर अमलीडीह ने एक अनोखी पहल करते हुए भाई-बहन के रिश्ते को नई दिशा दी। इस अवसर पर पंचायत की महिला विंग द्वारा भाइयों को राखी बांधने के साथ-साथ उन्हें सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए हेलमेट भेंट किए गए।

पंचायत अध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने बताया कि यह अभियान बहनों की पहल पर शुरू किया गया, जिसमें उन्होंने भाइयों से वादा लिया कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं, लेकिन इस बार बहनों ने भी भाइयों की सुरक्षा के लिए कदम उठाते हुए यह सराहनीय कार्य किया है।

इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी अविनाश सिंह सहित पंचायत के प्रमुख सदस्य अमर चंदनानी, सुनील बत्रा, शंकर लाल वरंदानी, चंद्र कुमार डोडवानी, अमित नागदेव, राजकुमार पंजवानी, राकेश माटा, सुमित माटा तथा महिला विंग की संगीता भाटिया, सीमा कुकरेजा, महक नागदेव, महिमा छत्तीजा, सौम्या छत्तीजा आदि उपस्थित रहे।

इस अनूठी पहल को समाज के लोगों ने खूब सराहा और इसे एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।