Home Chhattisgarh news समता एक्सप्रेस में 9 लाख के गहनों से भरा लेडीज बैग चोरी, महिला रायपुर लौट रही थी

समता एक्सप्रेस में 9 लाख के गहनों से भरा लेडीज बैग चोरी, महिला रायपुर लौट रही थी

0
समता एक्सप्रेस में 9 लाख के गहनों से भरा लेडीज बैग चोरी, महिला रायपुर लौट रही थी

निजामुद्दीन से रायपुर आ रही एक महिला का करीब 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग ट्रेन से चोरी हो गया। महिला ने इस मामले की शिकायत जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर शंकर नगर निवासी अनामिका वर्मा पति अवधेश वर्मा शनिवार को समता एक्सप्रेस के एस-3 कोच की 21 नंबर बर्थ पर सफर कर रही थीं। यात्रा के दौरान उन्होंने ब्राउन रंग का लेडीज बैग अपने सिरहाने रखकर सो गईं। बैग में लगभग 12 तोला सोना (जिसमें मंगलसूत्र, हार और कड़ा शामिल थे) रखा हुआ था।

जब ट्रेन दुर्ग स्टेशन से करीब 10-15 मिनट पहले थी, तभी सामने बैठे यात्रियों के बच्चों की आवाज से उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि उनका पर्स गायब है। इसके बाद उन्होंने आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई संदिग्ध गतिविधि देखने से इंकार किया। यात्रियों ने बताया कि वे डोंगरगढ़ से जाग रहे थे और तब से किसी को बैग के पास जाते हुए नहीं देखा।

घटना नागपुर और डोंगरगढ़ के बीच की बताई जा रही है। मामले की जांच जीआरपी नागपुर और गोंदिया को सौंप दी गई है। जांच टीम डोंगरगढ़ समेत कई स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।