सावन मास में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष सुविधा के तहत गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया रूट पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11 जुलाई से 4 अगस्त तक कुल 8 फेरे लगाएगी।
ट्रेन नंबर 08855/08856 शुक्रवार और सोमवार को गोंदिया से रवाना होगी, जबकि वापसी में मधुपुर से शनिवार और मंगलवार को चलेगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, बिल्हा, भाटापारा, तिल्दा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रहेगा, जिससे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
सावन में बाबा धाम के लिए विशेष तारीखें:
11 जुलाई (शुक्रवार)
14 जुलाई (सोमवार)
18 जुलाई (शुक्रवार)
21 जुलाई (सोमवार)
25 जुलाई (शुक्रवार)
28 जुलाई (सोमवार)
1 अगस्त (शुक्रवार)
4 अगस्त (सोमवार)
कोच की संरचना: इस ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे जिनमें 2 SLRD, 6 जनरल कोच, 7 स्लीपर, 1 एसी-3 और 2 एसी टू-कम-थ्री एसी कोच शामिल हैं।
बिलासपुर से समय: गोंदिया से आने वाली यह ट्रेन शाम 5:35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 5:45 बजे रवाना होगी। वापसी में मधुपुर से चलकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 10:45 बजे रवाना होगी।
निर्माण कार्य से ट्रेनों पर असर: कई लोकल ट्रेनें रद्द
रायपुर मंडल के सिलियारी-मांढर सेक्शन में ब्रिज स्लैब और दाधापारा-बिलासपुर के बीच गर्डर लांचिंग कार्य के कारण रेलवे ने 28 और 29 जून को ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक की घोषणा की है। इसके चलते 6 लोकल ट्रेनें रद्द की जाएंगी।
रद्द होने वाली ट्रेनें (29 जून को):
58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू
68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें:
15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अब गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर जाएगी।
15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस भी अब नैनपुर-जबलपुर-कटनी मार्ग से चलाई जाएगी।
ये ट्रेनें रहेंगी देरी से:
18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस – 4 घंटे
12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस – 3.30 घंटे
12859 CSMT-हावड़ा एक्सप्रेस – 3.30 घंटे
12860 हावड़ा-CSMT एक्सप्रेस – 3 घंटे
15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस – 1 घंटा
रेलवे का यह विशेष कदम श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए उठाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को बाबा धाम तक सुगम, आरामदायक और कंफर्म यात्रा का अनुभव मिल सकेगा।