Home Chhattisgarh news Birgaon news रायपुर: उरला के युवक की रहस्यमयी मौत, हाईवे पर मिला क्षत-विक्षत शव – परिजनों ने जताई साजिशन हत्या की आशंका, पुलिस ने लावारिस मानकर किया था दफन

रायपुर: उरला के युवक की रहस्यमयी मौत, हाईवे पर मिला क्षत-विक्षत शव – परिजनों ने जताई साजिशन हत्या की आशंका, पुलिस ने लावारिस मानकर किया था दफन

0
रायपुर: उरला के युवक की रहस्यमयी मौत, हाईवे पर मिला क्षत-विक्षत शव – परिजनों ने जताई साजिशन हत्या की आशंका, पुलिस ने लावारिस मानकर किया था दफन

रायपुर। उरला इलाके के एक युवक की लापता होने के तीन दिन बाद दर्दनाक हालत में मौत की खबर सामने आई है। युवक का शव बिलासपुर हाईवे पर 6 लेन रोड पर बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि शरीर का बड़ा हिस्सा गायब था।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक को उसके एक परिचित ने फोन कर घर से बुलाया था। उसकी बाइक जीवन होटल, उरला के पास खड़ी मिली थी। जानकारी के अनुसार, वह दोस्त के साथ किसी वाहन से निकला था। जब दोनों संकरा की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। मृतक पीछे बैठा था और हादसे में सड़क पर गिरते ही ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल होकर मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हैरानी की बात है कि हादसे के बाद पुलिस ने शव की पहचान नहीं होने पर उसे लावारिस मानकर दफना दिया, जबकि उसी रात मृतक के परिवार ने उरला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिजनों ने पुलिस को यह भी जानकारी दी थी कि युवक के हाथ में छह उंगलियां हैं और हाथ पर एक खास निशान भी बना हुआ है। जब पुलिस ने दफनाए गए शव की जानकारी साझा की, तो परिजन मौके पर पहुंचे और हाथ की पहचान से शव की पुष्टि की। इसके बाद शव उन्हें सौंपा गया।

परिजनों ने इस घटना को महज हादसा मानने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि युवक को योजनाबद्ध तरीके से बुलाया गया और फिर जानबूझकर ट्रक से कुचलकर उसकी हत्या की गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं।