Home Chhattisgarh news रायपुर: यूको बैंक में डकैती की कोशिश नाकाम, गैस कटर और सिलेंडर छोड़कर फरार हुए आरोपी

रायपुर: यूको बैंक में डकैती की कोशिश नाकाम, गैस कटर और सिलेंडर छोड़कर फरार हुए आरोपी

0
रायपुर: यूको बैंक में डकैती की कोशिश नाकाम, गैस कटर और सिलेंडर छोड़कर फरार हुए आरोपी

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित यूको बैंक में देर रात डकैती की कोशिश नाकाम हो गई। आरोपियों ने बैंक में घुसकर तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस सायरन बजने के बाद वे मौके से भाग निकले।

धुआं देखकर मिली सूचना

घटना रात के समय हुई। राहगीरों ने बैंक के भीतर से धुआं उठते देखा और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी अपना गैस सिलेंडर और वेल्डिंग मशीन वहीं छोड़कर फरार हो गए।

खिड़की तोड़कर की थी एंट्री

पुलिस जांच में सामने आया कि चोर बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने तिजोरी खोलने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, बैंक के सीसीटीवी कैमरों की केबल भी काट दी गई थी ताकि उनकी पहचान न हो सके।

जंगली रास्ते से भागे आरोपी

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने भागने के लिए बैंक के पीछे स्थित जंगली रास्ते का इस्तेमाल किया। पुलिस ने घटनास्थल से कई सबूत जब्त किए हैं।

जांच तेज, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम भी सुराग जुटाने में लगी हुई है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।