Home Chhattisgarh news रायपुर पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, अधिकारियों की प्रताड़ना की चर्चा

रायपुर पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, अधिकारियों की प्रताड़ना की चर्चा

0
रायपुर पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, अधिकारियों की प्रताड़ना की चर्चा

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस लाइन में तैनात एक प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राम आसरे पोर्ते के रूप में हुई है, जो एमटी शाखा में वाहन चालक के पद पर कार्यरत था।

सुबह पेड़ से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 10 से 10:15 बजे के बीच की है। राम आसरे पोर्ते ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित सामुदायिक भवन के पास पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आसपास से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने किया पंचनामा, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतारा। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रताड़ना और आदतों को लेकर चर्चा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शराब का आदी था। वहीं, यह भी चर्चा है कि हाल ही में छुट्टी से लौटने के बाद कुछ अधिकारियों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। माना जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, इन बातों की पुष्टि अभी बाकी है।

परिजनों के बयान और जांच के बाद होगा खुलासा

आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब लाश देखी, तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा के बाद लाश को नीचे उतारा। फिर परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल, लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसी चर्चा है कि मृतक बीते हफ्ते छुट्टी पर गया था। लेकिन वापस आने के बाद कुछ अधिकारी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके बाद उसने अपनी जान दे दी। हालांकि, इस बात की पुष्टि जांच के बाद हो पाएगी।