Home Chhattisgarh news Raipur news रायपुर से अयोध्या के लिए पहली विशेष ट्रेन रवाना, श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम के भी करेंगे दर्शन

रायपुर से अयोध्या के लिए पहली विशेष ट्रेन रवाना, श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम के भी करेंगे दर्शन

0
रायपुर से अयोध्या के लिए पहली विशेष ट्रेन रवाना, श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम के भी करेंगे दर्शन

छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर से अयोध्या के लिए पहली विशेष ट्रेन मंगलवार, 12 अगस्त को रवाना हुई। इस यात्रा में रायपुर संभाग के श्रद्धालु शामिल हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।

विधायक शर्मा ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की यह निःशुल्क तीर्थयात्रा योजना निरंतर जारी रहेगी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प को साकार कर रही है, जिसमें हर नागरिक को रामलला के दर्शन कराने का वादा किया गया था।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या के साथ-साथ वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम के भी दर्शन करेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, खासकर बुजुर्गों और वंचित वर्ग को, जीवन में एक बार राम जन्मभूमि के दर्शन का अवसर मिल सके।

विदाई कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला सीईओ रायपुर, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के संचालक, रेलवे और IRCTC के अधिकारी भी मौजूद रहे।