Home Crime news रायपुर में युवक की हत्या: घर से घसीटकर निकाला, धारदार हथियार से हमला; इलाज के दौरान तोड़ा दम, CCTV आया सामने

रायपुर में युवक की हत्या: घर से घसीटकर निकाला, धारदार हथियार से हमला; इलाज के दौरान तोड़ा दम, CCTV आया सामने

0
रायपुर में युवक की हत्या: घर से घसीटकर निकाला, धारदार हथियार से हमला; इलाज के दौरान तोड़ा दम, CCTV आया सामने

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त की रात चार बदमाश युवक को घर से बाहर घसीटकर ले गए और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

पीड़िता संतोषी यादव ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उनका बेटा सोमनाथ यादव घर पर सो रहा था। रात करीब 11 बजे चार युवक दरवाजा खटखटाते हुए घर पहुंचे। जैसे ही सोमनाथ ने दरवाजा खोला, आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर बाहर ले गए।

बाहर लाकर बदमाशों ने सोमनाथ को घेरकर गाली-गलौज की और लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर हमला किया, जिससे उसकी पिंडली पर गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। आरोपी हमले के बाद मौके से फरार हो गए।

घायल सोमनाथ को परिजन एम्स अस्पताल ले गए, जहां 14 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन जांच जारी है।