रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर पुराने विवाद को लेकर चाकू और रॉड से हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, संजय नगर निवासी मिर्जा ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त की रात करीब सवा 9 बजे वह घर लौट रहा था। इसी दौरान अरहान दानिश और एल्फाज उससे पुराने विवाद को लेकर उलझ गए। दोनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर चाकू से वार कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड से भी हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद घायल मिर्जा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।