Home Chhattisgarh news रायपुर में गणेश विसर्जन और ईद पर डीजे-पटाखों पर रोक, CCTV से निगरानी और अतिरिक्त फोर्स तैनात

रायपुर में गणेश विसर्जन और ईद पर डीजे-पटाखों पर रोक, CCTV से निगरानी और अतिरिक्त फोर्स तैनात

0
रायपुर में गणेश विसर्जन और ईद पर डीजे-पटाखों पर रोक, CCTV से निगरानी और अतिरिक्त फोर्स तैनात

रायपुर जिला प्रशासन ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। 8 सितंबर को होने वाली गणेश विसर्जन झांकी और ईद मिलाद-उन-नबी (4 या 5 सितंबर) के जुलूस में डीजे और पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें एडीएम उमाशंकर बंदे, एएसपी लखन पटले, एएसपी ट्रैफिक प्रशांत शुक्ला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान भाईचारा और शांति बनाए रखना सबसे अहम है।

हुड़दंगियों पर कार्रवाई

पुलिस ने कहा है कि जुलूस के दौरान समय सीमा का पालन कराया जाएगा और हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय स्तर पर शांति समिति और नागरिकों के साथ लगातार बैठकें करें, ताकि किसी भी स्थिति को संभाला जा सके।

अतिरिक्त फोर्स और CCTV की निगरानी

त्योहारों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए शहर के चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही CCTV कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी

प्रशासन का संदेश

अधिकारियों ने कहा कि गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद दोनों पर्व परंपराओं और उत्साह के साथ मनाए जाएं, लेकिन शांति और सुरक्षा का ध्यान सबसे पहले रखा जाए।