Home Chhattisgarh news रायगढ़: श्री श्याम मंदिर में बड़ी चोरी, सोने का हार और दानपेटी से नकदी ले उड़े चोर

रायगढ़: श्री श्याम मंदिर में बड़ी चोरी, सोने का हार और दानपेटी से नकदी ले उड़े चोर

0
रायगढ़: श्री श्याम मंदिर में बड़ी चोरी, सोने का हार और दानपेटी से नकदी ले उड़े चोर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित श्री श्याम मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का मुख्य गेट तोड़कर भीतर घुसकर सोने का हार और दो दानपेटियों से नकदी चुरा ली। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है।

सोमवार सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का मुख्य द्वार टूटा हुआ था। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो बाबा श्याम का सोने का हार गायब था और दोनों दानपेटियां भी नहीं थीं। तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार चोरों ने करीब 8 लाख रुपये मूल्य का सोने का हार और लगभग 2 लाख रुपये नकद चोरी किया है। जांच टीम मंदिर परिसर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

फिलहाल मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और चोरी की योजना को लेकर पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी है। घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और वे मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।