रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी यात्रा से जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
किरण देव सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, “यदि राहुल गांधी सोचते हैं कि इस तरह की भाषा से लोग खुश हो जाएंगे, तो यह उनकी भूल है। जनता इस तरह की बातों को बिल्कुल पसंद नहीं करती।”

नारेबाजी से जनता प्रभावित नहीं
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों से ध्यान भटकाकर राजनीति करने की आदी हो गई है। उनकी यह यात्रा भी केवल नारेबाजी तक सीमित है, जिसमें जमीनी समस्याओं पर चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा, “अब जनता सिर्फ नारों से प्रभावित नहीं होती, बल्कि वास्तविक काम और विकास देखती है।”
मोदी सरकार के विकास मॉडल पर भरोसा
किरण देव सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की विकास नीति और मॉडल पर भरोसा करती है।
फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।