दिनांक: 20 जुलाई 2025
स्थान: अटल उद्यान, उरकुरा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए प्रमा फाउंडेशन ने आज उरकुरा स्थित अटल उद्यान में विशेष औषधीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान विभिन्न औषधीय पौधे लगाए गए, ताकि न केवल हरियाली बढ़े, बल्कि लोगों को इनके औषधीय गुणों के बारे में जागरूक भी किया जा सके।
कार्यक्रम में सौरभ, गुलशन, दुर्गेश, भूपेन्द्र, मुकेश, चेतन, राजकुमार और मनीष जी समेत कई सदस्यों ने मेहनत और लगन से श्रमदान किया। उनकी इस सहभागिता के लिए फाउंडेशन ने आभार जताया।
कार्यक्रम प्रभारी पियूष साहू ने बताया कि औषधीय पौधों से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भी इस पहल से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

संदेश:
“पेड़ लगाइए, प्रकृति बचाइए – हर पौधा है जीवनदाता।”