Home Chhattisgarh news डाकपाल पर सुकन्या योजना के 1 लाख 17 हजार रुपए गबन का आरोप, FIR दर्ज

डाकपाल पर सुकन्या योजना के 1 लाख 17 हजार रुपए गबन का आरोप, FIR दर्ज

0
डाकपाल पर सुकन्या योजना के 1 लाख 17 हजार रुपए गबन का आरोप, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के विकासखंड करतला के ग्राम बेहरचुआं में तैनात डाकपाल चिमनलाल श्रीवास्तव पर सुकन्या योजना की राशि में धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि डाकपाल ने सुकन्या योजना के तहत जमा किए गए एक लाख 17 हजार 14 रुपए की रकम में गबन किया है। इस मामले में डाकघर कोरबा के उप संभागीय निरीक्षक पारूल श्रीवास्तव की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, चिमनलाल श्रीवास्तव ग्राम बेहरचुआं के उप डाकघर में पदस्थ थे और कई सरकारी योजनाओं का संचालन करते थे। उप संभागीय निरीक्षक पारूल श्रीवास्तव जब डाकघर की जांच के लिए पहुंचे तो उन्हें कई दस्तावेजों की कमी और सुकन्या योजना की राशि के रजिस्टर के कई पन्न फटे हुए मिले। डाकपाल से पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निरीक्षक ने उनसे नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन चिमनलाल ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद डाकपाल को आरआई सिटी मशीन सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया, जिसमें उन्होंने इन दस्तावेजों के बारे में कोई जानकारी नहीं होने और परिवार के सदस्यों के पास होने की बात कही। जांच में और गड़बड़ी मिलने के बाद मामले को वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस ने उप संभागीय निरीक्षक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।