Home Chhattisgarh news Bilaspur news शादी का झांसा देकर पोस्टमास्टर युवती से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात की दवा खिलाई; आरोपी छात्र गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर पोस्टमास्टर युवती से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात की दवा खिलाई; आरोपी छात्र गिरफ्तार

0
शादी का झांसा देकर पोस्टमास्टर युवती से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात की दवा खिलाई; आरोपी छात्र गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कॉलेज छात्र को शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मनीष कुमार साहू उर्फ सूरज (30 वर्ष), जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के नारायण बहली गांव का रहने वाला है और बिलासपुर स्थित DLS कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जशपुर निवासी 24 वर्षीय आदिवासी युवती से हुई, जो डाक विभाग में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत है।

मनीष के रिश्तेदारों के पोस्ट ऑफिस में निवेश होने के कारण वह अक्सर वहां आता-जाता था। साल 2023 में दोनों के बीच जान-पहचान हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई।

युवती का आरोप है कि मनीष ने उससे प्यार का इजहार कर शादी का वादा किया और सरकंडा के अशोक नगर स्थित किराए के घर में मिलने के लिए बुलाकर दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर उसने शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी को यह जानकारी दी तो उसने शादी के बाद बच्चा पैदा करने की बात कहते हुए उसे आम जूस में गर्भपात की दवा मिलाकर पिला दी

पीड़िता का कहना है कि गर्भपात के बाद भी वह लगातार शादी के लिए दबाव डालती रही, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। आखिरकार परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।