Home Chhattisgarh news सब्जी के थैले में छिपा जहरीला सांप, घर में मची चीख-पुकार ब्लैक करैत को देखकर महिला घबराई, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

सब्जी के थैले में छिपा जहरीला सांप, घर में मची चीख-पुकार ब्लैक करैत को देखकर महिला घबराई, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

0
सब्जी के थैले में छिपा जहरीला सांप, घर में मची चीख-पुकार ब्लैक करैत को देखकर महिला घबराई, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। बाजार से सब्जी खरीदकर लौटे एक ग्रामीण को उस समय जोर का झटका लगा, जब सब्जी के थैले में एक ज़हरीला सांप निकला। दरअसल, दादर खुर्द गांव के रहने वाले मोहन साहू मुड़ापार बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौटे थे। जब उनकी पत्नी थैला खाली कर रही थी, तभी उसकी नजर थैले में कुंडली मारकर बैठे एक काले रंग के सांप पर पड़ी।

बताया जा रहा है कि वह सांप ‘ब्लैक करैत’ प्रजाति का था, जो अत्यंत विषैला और खतरनाक माना जाता है। महिला सांप को सब्जी समझकर हाथ लगाने ही वाली थी, लेकिन समय रहते उसकी नजर पड़ गई। डर के मारे वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी और घर से बाहर भाग गई।

सांप की मौजूदगी से घर में अफरा-तफरी मच गई। मोहन साहू ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी। गप्पू केवट और उमेश यादव मौके पर पहुंचे और बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। इस पूरी घटना के बाद परिवार वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है।