Home Chhattisgarh news मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा पर मौसम का साया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बरकरार

मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा पर मौसम का साया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बरकरार

0
मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा पर मौसम का साया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बरकरार

रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित “किसान-जवान-संविधान सभा” को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारियां जोरों पर हैं—विशाल मंच और बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच रविवार को हुई तेज बारिश ने व्यवस्थाओं पर असर डाला है। मैदान में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आयोजकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम बना चुनौती, लेकिन कांग्रेस में कायमजोश 

हालांकि बारिश ने तैयारियों में बाधा डाली है, फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया है कि इस जनसभा में 25 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। सभा में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे।

सभा के पीछे मकसद क्या है?
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह सभा किसानों, जवानों और संविधान के मुद्दों को लेकर बुलाई गई है। पार्टी का आरोप है कि राज्य और केंद्र सरकारें इन तीनों स्तंभों पर लगातार चोट कर रही हैं। कांग्रेस का दावा है कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, जबकि राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

सभा के मंच से किसान समस्याएं भी उठाई जाएंगी। प्रदेश में खाद और DAP की भारी कमी को लेकर किसान परेशान हैं। उन्हें ब्लैक मार्केट से ऊंचे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इन तमाम विषयों पर मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य बड़े नेता अपनी बात जनता के सामने रखेंगे।