Home Accident news कोरबा में बड़ा सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, आधा दर्जन घायल, एक यात्री को 5 घंटे बाद रेस्क्यू कर निकाला गया

कोरबा में बड़ा सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, आधा दर्जन घायल, एक यात्री को 5 घंटे बाद रेस्क्यू कर निकाला गया

0
कोरबा में बड़ा सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, आधा दर्जन घायल, एक यात्री को 5 घंटे बाद रेस्क्यू कर निकाला गया

कोरबा | संवाददाता – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। गढ़वा से रायपुर जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिससे 6 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में कुल 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

सीट में फंसा यात्री, 5 घंटे बाद निकाला गया बाहर

इस दुर्घटना में बस के अगले हिस्से में बैठा एक यात्री बुरी तरह फंस गया, जिसे निकालने में रेस्क्यू टीम को करीब 5 घंटे लग गए। गैस कटर की मदद से सीट काटकर उसे बाहर निकाला गया। घटना के तुरंत बाद बांगो थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, बस की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर से जा भिड़ा। बस चालक दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया

घायलों का अस्पताल में इलाज

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में भर्ती कराया गया है। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य यात्रियों को एक वैकल्पिक बस से रायपुर रवाना किया गया।

प्रशासन और स्थानीय लोगों की तत्परता

घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन दोनों सक्रिय रहे। लोगों ने पहले खुद यात्री को निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में पुलिस और 112 की टीम ने मशीनों की सहायता से फंसे यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला