Home Chhattisgarh news खरोरा में महिलाओं का आक्रोश: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ निकाली रैली, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

खरोरा में महिलाओं का आक्रोश: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ निकाली रैली, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

0
खरोरा में महिलाओं का आक्रोश: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ निकाली रैली, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के खरोरा क्षेत्र के ग्राम केशला में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रैली निकालकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

जनपद सदस्य सरोज मुकेश भारद्वाज ने बताया कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब बेची जा रही है। इस संबंध में कई बार पुलिस और आबकारी विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई केवल छोटे व्यापारियों पर होती है, जबकि बड़े शराब माफियाओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

महिला समूह की चेतावनी
भारद्वाज ने कहा कि अब यह समस्या बच्चों और युवाओं को भी प्रभावित करने लगी है। इसीलिए महिला समूह ने अवैध शराब बेचने वालों के घर जाकर उन्हें आखिरी चेतावनी दी है। महिलाओं ने साफ कहा कि यदि शराब बिक्री बंद नहीं हुई तो वे कड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगी।

गांववासियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।