कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे असम निवासी एक युवक की यात्रा के दौरान मौत हो गई। युवक, रॉबर्ट संगमा, महाराष्ट्र में कैटरिंग का काम करता था और काम खत्म होने के बाद अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था।
रॉबर्ट और उसके साथी वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे थे। कंफर्म बर्थ न मिलने के कारण उन्होंने किसी तरह ट्रेन में बैठने की व्यवस्था की। सफर के दौरान जब ट्रेन दुर्ग स्टेशन पहुंची, तभी रॉबर्ट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी गई। इसके बाद बिलासपुर स्टेशन पर शव को उतारा गया और जीआरपी को जानकारी दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा और अन्य औपचारिकताएं पूरी कीं। चूंकि परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे, इसलिए रॉबर्ट के साथियों ने बिलासपुर में ही उसका अंतिम संस्कार किया।