Home Chhattisgarh news आईपीएल क्रिकेट सट्टा कांड: मुख्य आरोपी दीपक घिरवानी गिरफ्तार, मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त

आईपीएल क्रिकेट सट्टा कांड: मुख्य आरोपी दीपक घिरवानी गिरफ्तार, मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त

0
आईपीएल क्रिकेट सट्टा कांड: मुख्य आरोपी दीपक घिरवानी गिरफ्तार, मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त

भाटापारा शहर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुख्य आरोपी दीपक घिरवानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन समेत अन्य महत्वपूर्ण सट्टा सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। टीम ने आरोपी के छिपने के संभावित ठिकानों की गहन जांच की और अंततः उसे दबोच लिया।

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में गोवा के बोगमालो इलाके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा चला रहे थे। उनके पास से टीवी, मोबाइल, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए थे, जिनका इस्तेमाल सट्टा संचालन के लिए किया जा रहा था।

पुलिस ने आईपीएल सट्टा रैकेट के खिलाफ थाना भाटापारा शहर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं समेत आईटी एक्ट की धारा 66सी व 66डी और टेलीकॉम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी सट्टा लगाने के लिए ऑनलाइन ऐप्स की लॉगिन आईडी का उपयोग करते थे और पैनल बनाकर सट्टेबाजी का नेटवर्क चलाते थे। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।