रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया, जिसमें 11 जिलों के कलेक्टरों की भी जिम्मेदारी बदली गई है। इसके अलावा कई अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

इन जिलों में बदले गए कलेक्टर:

संजय अग्रवाल – कलेक्टर, बिलासपुर

दिव्या उमेश मिश्रा – कलेक्टर, बालोद

इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल – कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

कुंदन कुमार – कलेक्टर, मुंगेली

नूपुर राशि पन्ना – कलेक्टर, कोंडागांव

संजय कन्नौजे – कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़

भगवान सिंह ऊईके – कलेक्टर, गरियाबंद

मयंक चतुर्वेदी – कलेक्टर, रायगढ़

कुणाल दुदावत – कलेक्टर, दंतेवाड़ा

जन्मजेय मोहबे – कलेक्टर, जांजगीर-चांपा

भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र – कलेक्टर, राजनांदगांव

इन अधिकारियों को मिली नई विभागीय जिम्मेदारी:

टोपेश्वर वर्मा – अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर

जनक प्रसाद पाठक – विशेष सचिव, वन विभाग

शिखा राजपूत तिवारी – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा व आयुष की अतिरिक्त जिम्मेदारी

डॉ. प्रियंका शुक्ला – प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन

किरण कौशल – प्रबंध संचालक, मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति का अतिरिक्त प्रभार

अवनीश कुमार शरण – आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश, आयुक्त गृह निर्माण मंडल

सुनील कुमार जैन – आयुक्त, बिलासपुर संभाग

केडी कुंजाम – सदस्य, राजस्व मंडल

कार्तिकेय गोयल – संचालक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन

सारांश मित्तर – आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग

पदुम सिंह एल्मा – संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग

रमेश कुमार शर्मा – विशेष सचिव, गृह विभाग

धर्मेश कुमार साहू – विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

जितेंद्र कुमार शुक्ला – मिशन संचालक, जल जीवन मिशन

रिमिजियुस एक्का – संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग

रजत बंसल – संचालक, भौमिकी व खनिकर्म; संचालक, राज्य खनिज विकास निगम; विशेष सचिव, सुशासन व अभिसरण विभाग

तारण प्रकाश सिन्हा – आयुक्त, मनरेगा; संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)

इफ्फत आरा – अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर व दुर्ग संभाग

जगदीश सोनकर – प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त; संचालक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था

डॉ. संतोष कुमार देवांगन – आयुक्त, उच्च शिक्षा; प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान

ऋतुराज रघुवंशी – संचालक, लोक शिक्षण; संचालक, राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद; मिशन संचालक, साक्षरता मिशन

विजय दयाराम के – संचालक, तकनीकी शिक्षा; सीईओ, राज्य कौशल विकास अभिकरण

राहुल देव – संचालक, कृषि; संयुक्त सचिव, कृषि विभाग

दीपक कुमार अग्रवाल – नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन

अरविंद कुमार एक्का – संयुक्त सचिव, राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग; संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री

संतन देवी जांगड़े – संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

सुखनाथ अहिरवार – सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग; संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग

आकाश छिकारा – उप सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग; सीईओ, आरडीए

चंद्रकांत वर्मा – संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं; सीईओ, राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी

अजय कुमार अग्रवाल – प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं कृषि विभाग निगम

इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार द्वारा सुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।