Home Chhattisgarh news धमतरी में दिल दहला देने वाली घटना: शराबी पिता ने तीन साल के बेटे की टंगिया से हत्या की

धमतरी में दिल दहला देने वाली घटना: शराबी पिता ने तीन साल के बेटे की टंगिया से हत्या की

0
धमतरी में दिल दहला देने वाली घटना: शराबी पिता ने तीन साल के बेटे की टंगिया से हत्या की

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हृदय विदारक मामला सामने आया है। यहां शराब की लत ने एक पिता को इस हद तक हैवान बना दिया कि उसने अपने ही मासूम बेटे की जान ले ली। घटना दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम आमदी की है, जहां संजय कुमार मरकाम (34) नामक व्यक्ति ने अपने तीन साल के बेटे संस्कार (उर्फ शौर्य) की बेरहमी से हत्या कर दी।

मामले की जानकारी के अनुसार, संजय लंबे समय से शराब का आदी था और घटना के दिन उसके पास शराब के लिए पैसे नहीं थे। जब उसने अपनी पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया और डांट-फटकार लगाई। इससे गुस्से में आकर संजय ने देर रात अपने मासूम बेटे को एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाकर टंगिया से हमला कर दिया।

हमले में बच्चे के सिर पर गहरी चोट आई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। गांववालों ने इस जघन्य अपराध पर कड़ी सजा की मांग की है।

यह दुखद घटना एक बार फिर से यह सवाल खड़ा करती है कि नशे की लत किस कदर इंसान को हैवान बना सकती है।