Home Chhattisgarh news राज्यपाल रमेन डेका ने दिए करियर टिप्स: बोले- UPSC के साथ दूसरा विकल्प भी रखें, राजनीति भी बेहतर राह

राज्यपाल रमेन डेका ने दिए करियर टिप्स: बोले- UPSC के साथ दूसरा विकल्प भी रखें, राजनीति भी बेहतर राह

0
राज्यपाल रमेन डेका ने दिए करियर टिप्स: बोले- UPSC के साथ दूसरा विकल्प भी रखें, राजनीति भी बेहतर राह

रायपुर के एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों को जीवन और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

छात्रों ने उनसे UPSC, करियर विकल्प, हॉबी और राजनीति जैसे विषयों पर सवाल पूछे। राज्यपाल ने कहा कि बड़ा लक्ष्य पाने के लिए अनुशासन और धैर्य जरूरी है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि UPSC की तैयारी पूरी मेहनत से करें, लेकिन यदि सफलता न मिले तो दूसरा विकल्प भी जरूर तैयार रखें।

उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को अपनी हॉबी जरूर विकसित करनी चाहिए, क्योंकि यह व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती है।

राजनीति में अच्छे लोगों की जरूरत
राजनीति पर बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए अच्छे लोगों का राजनीति में आना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्णय हमेशा सोच-समझकर लेना चाहिए और गुस्से में कभी फैसला नहीं लेना चाहिए।

पर्यावरण और शिक्षा पर जोर
राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को सबसे अहम विषय बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का 45% क्षेत्र वन से आच्छादित है, जो राज्य की खासियत है। सतत विकास के लिए हमें पर्यावरण की रक्षा करनी होगी।

उन्होंने छात्रों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने और टॉपर बनने का लक्ष्य बनाने की अपील की। राज्यपाल ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।