Home Chhattisgarh news जान हथेली पर रख स्कूल जा रहे बच्चे, जिम्मेदार बेखबर

जान हथेली पर रख स्कूल जा रहे बच्चे, जिम्मेदार बेखबर

0
जान हथेली पर रख स्कूल जा रहे बच्चे, जिम्मेदार बेखबर

महासमुंद: जिले की बदहाल सड़कों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जगह-जगह गड्ढों में तब्दील सड़कों पर पानी और कीचड़ भरे हैं, जिससे ग्रामीणों को रोज़ाना भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशान हैं स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे, जो रोज अपनी जान जोखिम में डालकर कीचड़ और पानी से भरे रास्तों को पार कर स्कूल पहुंचते हैं।

दुर्घटनाओं की आशंका के बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। विभाग की यह उदासीनता अब लोगों की नाराजगी का कारण बनती जा रही है।

ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो और आम लोगों को भी राहत मिल सके।