Home Chhattisgarh news जशपुर में गांजा-शराब तस्करी और फरार डकैत की गिरफ्तारी: 3 मामलों में 5 आरोपी पकड़े गए

जशपुर में गांजा-शराब तस्करी और फरार डकैत की गिरफ्तारी: 3 मामलों में 5 आरोपी पकड़े गए

0
जशपुर में गांजा-शराब तस्करी और फरार डकैत की गिरफ्तारी: 3 मामलों में 5 आरोपी पकड़े गए

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा और शराब की तस्करी में शामिल चार आरोपियों के साथ-साथ एक फरार डकैत को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 4 किलो गांजा, 8 लीटर अवैध शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

गांजा तस्करी में तीन गिरफ्तार

पहली बड़ी कार्रवाई तुमला थाना क्षेत्र में हुई, जहां 19 जुलाई को पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी करते हुए तीन लोगों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में ओडिशा निवासी कुनाल सेठ (28), ईशांत नायक (18) और छत्तीसगढ़ के नीलम लकड़ा (36) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर सरईटोली में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गांजा और बाइक जब्त कर ली।

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

इसी दिन तुमला पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 8 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

6 साल से फरार डकैत चढ़ा पुलिस के हत्थे

तीसरी बड़ी सफलता जशपुर थाना पुलिस को मिली, जिसने डकैती और हत्या के प्रयास के मामले में 6 साल से फरार आरोपी उमेश यादव (32) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे उसके ससुराल गांव कईकछार से पकड़ा। आरोपी 27 सितंबर 2019 को धुरीअंबा गांव में हुई एक डकैती में शामिल था, जहां नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में लूटपाट की और विरोध करने पर 56 वर्षीय सोमारु राम को चाकू मार दिया था।

घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था और पुलिस ने धारा 307, 450, 398 और 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया था। इस केस के दो अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि उमेश यादव लंबे समय से हैदराबाद में छिपा हुआ था, जहां पुलिस दो बार दबिश दे चुकी थी, लेकिन वह बच निकलता रहा।

इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से जशपुर पुलिस ने क्षेत्र में तJashpur Policeस्करी और संगीन अपराधों पर सख्ती से लगाम लगाने का संदेश दिया है