Home Chhattisgarh news अरण्य भवन कर्मचारी-अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न, जागेश्वर भट्ट बने अध्यक्ष

अरण्य भवन कर्मचारी-अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न, जागेश्वर भट्ट बने अध्यक्ष

0
अरण्य भवन कर्मचारी-अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न, जागेश्वर भट्ट बने अध्यक्ष

प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय एवं वन मुख्यालय अरण्य भवन, नवा रायपुर में आयोजित कर्मचारी-अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस चुनाव में कुल 223 मतदाताओं में से 212 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें जागेश्वर भट्ट को सबसे अधिक 123 मत मिले और वे विजयी घोषित किए गए। अन्य उम्मीदवारों में निशा यादव को 52, प्रवीण कुमार सिंह को 20, तथा अनीश कुटारे को 16 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्री भट्ट ने 71 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन मंडल द्वारा किया गया, जिसमें रीना मैथ्यूज, आनंद रविंद्र, ननकेश्वर, हेमंत देशलहर और राकेश पटेल शामिल थे। चुनाव शांतिपूर्ण रहा और निर्वाचन मंडल ने सभी मतदाताओं का सहयोग के लिए आभार जताया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष जागेश्वर भट्ट को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा एवं नवा रायपुर फेडरेशन के संयोजक संतोष वर्मा ने बधाई दी। दोनों ने श्री भट्ट से संगठन को मजबूती देने और कर्मचारियों के हितों में सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई।