Home Chhattisgarh news दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट, चोरी और शराब तस्करी के 3 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट, चोरी और शराब तस्करी के 3 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

0
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट, चोरी और शराब तस्करी के 3 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। लूट, अवैध शराब बिक्री और चोरी में संलिप्त कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पहला मामला – लूट का:
भिलाई-3 क्षेत्र में 10 अगस्त की रात नंदिनी रोड छावनी के पास दो बाइक सवारों ने लिफ्ट देने के बहाने कृष्णा दास मानिकपुरी से 5 हजार रुपए के जेवर छीन लिए। जामुल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से खुर्सीपार निवासी एस. अमन और एस. थामस को पकड़कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया।

दूसरा मामला – अवैध शराब तस्करी:
पुलगांव पुल के पास पुलिस ने छापा मारते हुए गंजपारा निवासी अमन उर्फ यमन गोंड़ को धर दबोचा। उसके पास से 32 पौवा (करीब 5.760 लीटर) देसी शराब और 3350 रुपए नगद जब्त हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

तीसरा मामला – चोरी का:
सुपेला थाना क्षेत्र में सईद खान की एक्टिवा स्कूटी उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वाहन लौटाने के लिए 6 हजार रुपए की मांग की थी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आदित्य बाग उर्फ आदि (निवासी रायपुर, हाल स्मृति नगर, दुर्ग) को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी, मोबाइल और चाकू जब्त किए। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। सुपेला पुलिस ने उसे बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया।