Home Chhattisgarh news Bhilai news दुर्ग में पुलिस का बड़ा अभियान: 3 दिन में 255 वारंटियों की गिरफ्तारी, 16 साल से फरार आरोपी भी चढ़ा हत्थे

दुर्ग में पुलिस का बड़ा अभियान: 3 दिन में 255 वारंटियों की गिरफ्तारी, 16 साल से फरार आरोपी भी चढ़ा हत्थे

0
दुर्ग में पुलिस का बड़ा अभियान: 3 दिन में 255 वारंटियों की गिरफ्तारी, 16 साल से फरार आरोपी भी चढ़ा हत्थे

दुर्ग पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 255 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 107 बेमियादी वारंटी और 148 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने थाना नेवई क्षेत्र के एक मामले में 16 साल से फरार आरोपी को भी पकड़ लिया।

यह अभियान 20 से 22 अगस्त तक चला, जिसमें करीब 31 विशेष टीमें और 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे ऑपरेशन की निगरानी की।

निगरानी के लिए बनाया गया डेटाबेस

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि वारंटियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। सभी गिरफ्तार आरोपियों के फिंगरप्रिंट लेकर उनका डिजिटल डेटाबेस तैयार किया गया है ताकि भविष्य में उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।

गिरफ्तार आरोपियों को समझाइश दी गई कि वे अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारी और एसीसीयू की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि फरार अपराधी कानून के शिकंजे से बच न सकें।