Home Chhattisgarh news बढ़ी वंदेभारत की मांग! अब 16 कोच के साथ दौड़ेगी बिलासपुर-नागपुर सुपरफास्ट ट्रेन, किराया भी हुआ सस्ता

बढ़ी वंदेभारत की मांग! अब 16 कोच के साथ दौड़ेगी बिलासपुर-नागपुर सुपरफास्ट ट्रेन, किराया भी हुआ सस्ता

0
बढ़ी वंदेभारत की मांग! अब 16 कोच के साथ दौड़ेगी बिलासपुर-नागपुर सुपरफास्ट ट्रेन, किराया भी हुआ सस्ता

गर्मियों की छुट्टियों में छत्तीसगढ़ से बाहर यात्रा करने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है, जिससे ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग में भी तेजी आई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को एक बार फिर 16 कोच के साथ चलाने की योजना बनाई है।

पहले यह ट्रेन 16 कोच के साथ चलती थी, लेकिन महंगे टिकट के चलते कोचों की संख्या घटाकर 8 कर दी गई थी। फिलहाल यह ट्रेन 8 कोच के साथ चल रही है, लेकिन जून से इसे फिर से 16 कोच में संचालित किया जाएगा। इससे ट्रेन में यात्रियों की कुल क्षमता 564 से बढ़कर 1128 हो जाएगी।

सस्ती हुई यात्रा, बढ़ी सुविधा

बिलासपुर से नागपुर तक एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2240 रुपये और चेयर कार का किराया 1240 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रियों की सुविधा और गर्मी की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 11 दिसंबर 2022 को हुई थी।

नए कोच पहुंचे बिलासपुर

मुंबई डिवीजन से भेजे गए 8 नए कोच शुक्रवार को बिलासपुर पहुंच चुके हैं। हालांकि इनमें से 4 कोचों में कुछ तकनीकी समस्याएं पाई गई हैं, जिन्हें यार्ड में जांच के बाद कोचिंग डिपो भेजा गया है। वहां इनकी मरम्मत तेजी से की जा रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, कोचों को ट्रेन में जोड़ दिया जाएगा।इस बदलाव से यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी और गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करना अधिक आसान और सुलभ होगा।