Home Chhattisgarh news Bilaspur news कोरबा: बिना बछड़ा दिए 5 लीटर दूध दे रही गाय, लोग मान रहे चमत्कार, डॉक्टर बोले- हॉर्मोनल बदलाव

कोरबा: बिना बछड़ा दिए 5 लीटर दूध दे रही गाय, लोग मान रहे चमत्कार, डॉक्टर बोले- हॉर्मोनल बदलाव

0
कोरबा: बिना बछड़ा दिए 5 लीटर दूध दे रही गाय, लोग मान रहे चमत्कार, डॉक्टर बोले- हॉर्मोनल बदलाव

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक गाय बिना बछड़ा दिए ही दूध दे रही है। आमतौर पर गाय केवल बछड़े के जन्म के बाद ही दूध देती है, लेकिन इस गाय से रोजाना करीब 5 लीटर दूध निकल रहा है।

यह खबर फैलते ही आसपास के लोग इसे चमत्कार मानकर पूजा-पाठ करने लगे हैं। ग्रामीण इस गाय को ‘कामधेनु’ का स्वरूप मानकर आरती उतार रहे हैं और उसका दूध धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल कर रहे हैं।


कैसे हुआ खुलासा?

पाली रोड दीपका निवासी व्यापारी धनंजय सिंह मवेशी पालन करते हैं। उनके पास दो गाय हैं। करीब एक महीने पहले उन्होंने देखा कि गाय के बाड़े में दूध गिरा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि गाय बिना बछड़ा दिए दूध दे रही है।

गाय प्रतिदिन सुबह और शाम मिलाकर लगभग 5 लीटर दूध देती है। इसमें से एक हिस्सा भगवान को चढ़ाया जाता है और बाकी परिवार व आसपास के लोग इस्तेमाल करते हैं।


3 साल की है गाय

धनंजय सिंह के पड़ोसी आवंकित सिंह के अनुसार यह गाय वर्ष 2022 में खरीदी गई थी और अब इसकी उम्र करीब 3 साल है। पहले इसे एक बछिया हुई थी, लेकिन अब अचानक बिना बछड़ा दिए ही दूध आने लगा है।


पशु चिकित्सक का बयान

इस पूरे मामले पर कोरबा के पशु चिकित्सक डॉ. एच. के. सोनी का कहना है कि यह किसी प्रकार का चमत्कार नहीं बल्कि हॉर्मोनल बदलाव का परिणाम हो सकता है। हालांकि स्थानीय लोग इसे आस्था से जोड़कर ‘कामधेनु’ मान रहे हैं और पूजा-पाठ कर रहे हैं।