Home Chhattisgarh news कोरोना ने फिर से फिरौती ली: 9 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 24 — खतरा अभी टला नहीं!

कोरोना ने फिर से फिरौती ली: 9 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 24 — खतरा अभी टला नहीं!

0
कोरोना ने फिर से फिरौती ली: 9 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 24 — खतरा अभी टला नहीं!

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को राज्य में कुल 9 नए मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 5 रायपुर और 4 बिलासपुर से हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 23 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि सिर्फ एक मरीज को गंभीर हालत के चलते ICU में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह मरीज पहले से अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित है।

हल्के लक्षण, कम खतरा
डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल जो मरीज मिल रहे हैं, उनमें कोरोना के लक्षण बेहद हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस मौसम में ऐसे ही मामूली लक्षणों वाले मरीज मिलते रहेंगे।

आइसोलेशन और इलाज की व्यवस्था
राजधानी रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में इस वक्त आइसोलेशन वार्ड खाली है, लेकिन पेइंग वार्ड में कोरोना मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। रेस्पिरेटरी मेडिसिन के साथ-साथ जनरल मेडिसिन और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है। इसके अलावा नर्सिंग और पैरा-मेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध है ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा सके।

विशेष सतर्कता जरूरी
विशेषज्ञों ने यह चेतावनी भी दी है कि जिन लोगों को पहले से गंभीर बीमारियां हैं, उनके लिए कोरोना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे मरीजों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।