Home Chhattisgarh news कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बड़ा आंदोलन, पायलट हो सकते हैं शामिल

कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बड़ा आंदोलन, पायलट हो सकते हैं शामिल

0
कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बड़ा आंदोलन, पायलट हो सकते हैं शामिल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस भाजपा सरकार पर लगे ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह आंदोलन इस महीने के अंत तक आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की भी मौजूदगी हो सकती है।

हालांकि कांग्रेस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर आंदोलन की तारीख और कार्यक्रम स्थल का ऐलान नहीं किया है, लेकिन 29 अगस्त को बिलासपुर में यह आंदोलन आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी फिलहाल कार्यक्रम स्थल और आंदोलन की रूपरेखा तय करने में जुटी है।

सूत्रों की मानें तो आंदोलन के साथ ही कांग्रेस संगठनात्मक स्तर पर भी मजबूती की दिशा में कदम उठाने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा भी की जा सकती है। माना जा रहा है कि प्रदेश स्तर पर चल रहे आंदोलन के साथ संगठन की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने की रणनीति पर भी काम किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा और तारीख की घोषणा करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि ‘वोट चोरी’ जैसे गंभीर मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर भाजपा सरकार को जवाब देना ही इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है। कांग्रेस का दावा है कि इस आंदोलन के जरिए न केवल राजनीतिक संदेश दिया जाएगा, बल्कि संगठनात्मक मजबूती भी हासिल की जाएगी।