Home Chhattisgarh news रायपुर में कांग्रेस का आरोप: दिव्यांगजनों को केंद्र की योजना का लाभ नहीं मिल रहा

रायपुर में कांग्रेस का आरोप: दिव्यांगजनों को केंद्र की योजना का लाभ नहीं मिल रहा

0
रायपुर में कांग्रेस का आरोप: दिव्यांगजनों को केंद्र की योजना का लाभ नहीं मिल रहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि दिव्यांग कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों को कम ब्याज दर पर मकान निर्माण और वाहन खरीदने के लिए ₹50,000 से ₹50 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी। इसके लिए छत्तीसगढ़ के कुछ चुनिंदा बैंकों को अधिकृत भी किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत में दिव्यांगजनों को इस योजना के तहत ऋण नहीं मिल रहा है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि “डबल इंजन” की सरकार छत्तीसगढ़ में केंद्र की योजनाओं को सही तरीके से लागू करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की यह लोन योजना भी दिव्यांगों के लिए केवल एक जुमला बनकर रह गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने योजना बनाकर प्रदेश सरकार को लागू करने के लिए भेज दी, लेकिन प्रदेश के समाज कल्याण संचालनालय को इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि दिव्यांगजनों के हित में बनाई गई इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के पात्र लाभार्थियों को तत्काल प्रदान किया जाए, ताकि वे अपना घर बनाने या वाहन खरीदने जैसे सपनों को साकार कर सकें।