छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक अलग अंदाज में अंबिकापुर के लिए यात्रा की। तीन दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए यह नेता ट्रेन से रवाना हुए। यात्रा के दौरान नेताओं ने ट्रेन में बैठकर पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और रेल यात्रा का आनंद लेते नजर आए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रेल यात्रा का अलग ही सुख है, जो बचपन और संघर्षों के दिनों की याद दिलाता है। उनके साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री विजय शर्मा और रायपुर से विधायक सुनील सोनी भी ट्रेन से सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान सभी नेताओं ने ट्रेन के खिड़की से बाहर दिख रहे प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया और फोटोशूट भी कराया।

वहीं, कुछ अन्य नेता जैसे मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहब और राजिम विधायक रोहित साहू सड़क मार्ग से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में मंत्री वर्मा और विधायक अरुण शर्मा समेत अन्य नेताओं ने भी अलग-अलग पोज़ में तस्वीरें खिंचवाईं। पूरे सफर में एक सादगी और पुराने अनुभवों से जुड़ी आत्मीयता नजर आई।
